Friday, June 12, 2015

अंग्रेजी सीखें: अवधारणाएं करें दूर

आज के समय में अंग्रेजी बोलना बहुत ज़रूरी हो गया है। बम्बई दिल्ली जैसे शहरों में बड़ा आदमी बनना है तो अंग्रेजी के बिना गुज़ारा नहीं। आज अंग्रेजी का कोई पाठ नहीं पढ़ेंगे, आज हम अंग्रेजी को अपनी जिंदगी में ढालें, इस बात पर रौशनी डालेंगे।

मैंने खुद अपने जीवन में इन चीजों को आजमाया, आज में बम्बई में एक बड़ी कंपनी में जॉब कर रहा हूँ। सब अंग्रेजी की वजह से, वरना एक वक़्त था जब मुझे अंग्रेजी से डर लगता था।

हमारे दिमाग में अंग्रेजी सीखने को लेकर काफी मिथक हैं। खासकर छोटे शहरों में, जहाँ कुछ घंटे में अंग्रेजी सिखाने का झांसा देकर, भोले भाले लोगों को धोखा दिया जाता है। सच क्या है? कैसे सीखें अंग्रेजी?

पहले कुछ अवधारणाएं दूर करते हैं। 

१. व्याकरण में उलझा दो: अंग्रेजी की किसी भी क्लास में जाओ, व्याकरण सिखा सिखा के मार देते हैं। असल में व्याकरण और अंग्रेजी बोलने का कोई संबंध नहीं। आज अगर हिंदी व्याकरण की परीक्षा ली जाए, ज्यादातर लोग फ़ेल हो जाएंगे। पर फिर भी सब अच्छी अंग्रेजी बोल ही लेते हैं। हैं ना? इसी तरह अंग्रेजी व्याकरण सीखना जरूरी नहीं, अंग्रेजी बोलने के लिए। 

२. अंग्रेजी माध्यम स्कूल से ही आती है अच्छी अंग्रेजी: कपिल देव, हरभजन सिंह, वीरेंदर सेहवाग, कितने ही ऐसे उदहारण हैं, जिन्हें अंग्रेजी बोलना नहीं आता था। शुरू शुरू में तो यह लोग, बिलकुल भी अंग्रेजी नहीं बोल पाते थे। आज देखो फर्राटेदार बोलते हैं। यह सभी अंग्रेजी माध्यम के स्कूल नहीं गए। फिर भी आज अंग्रेजी बोलते हैं और सफल हैं। अपनी लगन और मेहनत से आप भी कर सकते हैं। 

३. पूरा शब्दकोष रटना पड़ेगा: यह बहुत बड़ी अवधारणा है। क्या हिंदी को पूरा शब्दकोश हमें रटा हुआ है? नहीं ना। ऐसे ही अंग्रेजी का पूरा शब्दकोष रटने की कोई जरूरत नहीं है। थोड़े बहुत आम बोल चाल में आने वाले शब्द ही बस आने चाहिए। 

४. ९० घंटों में अंग्रेजी: यह सब बस झांसा देने का तरीका हैं। अच्छी अंग्रेजी बोलने के लिए काम से काम ६ महीने परिश्रम करना पड़ेगा। अतः यह ९० घंटों के जाल में न आएं। कड़ी मेहनत का कोई सानी नहीं है। 

1 comment:

  1. Slots - Casino - Dr.MD
    Jackpot city has 동해 출장샵 everything you need for 광주광역 출장안마 a great place to play, whether it's 전라남도 출장샵 slots, tables 포천 출장샵 games, video 김제 출장샵 poker, blackjack or Roulette.

    ReplyDelete