१. जैसी संगत वैसी रंगत: आप अपने आस पास ऐसे लोगों को रखें जो अंग्रेजी जानते हौं, एवं आपको प्रोत्साहित कर सकें। ऐसे दोस्त जो खुद अंग्रेजी सीख रहे हौं, ऐसे दोस्तों की संगत में रहें। जितना हो सके अंग्रेजी में बोलिए। यह सबसे सार्थक तरीका है।
२. गुरु, गुरु होता है: गुरु का अपना ही महत्व है। आप ऐसे गुरु की तलाश करें जो आपकी कमजोरियों को समझे एवं आपकी मदद करने को तत्पर रहे। अंग्रेजी में अगर वह १९-२१ भी हो तो भी चलेगा, पर आपको प्रोत्साहित करने वाला होना चाहिए।
३. उलटी सीधी जैसी भी: घबराएं मत, उलटी-सीधी, टूटी-फूटी जैसी भी अंग्रेजी बोल पाएं, बोलें। पहले ही गेंद पे सचिन ने भी छक्का नहीं मार था। पहले मैच में सचिन शून्य पे आउट हुए थे। पर वह डरे नहीं, डटे रहे। आप भी डटे रहें। आप पर हो सकता हैं कुछ लोग हसें, कि कैसी टूटी-फूटी अंग्रेजी बोलता हैं। आप शर्मिंदा न हौं। कल यही लोग आपसे आँखें नहीं मिला पाएंगे, जब आप फर्राटेदार अंग्रेजी बोलने लगेंगे।
४. अखबार-टीवी: टीवी पे अंग्रेजी समाचार सुनें। समझने की कोशिश करें कि अंग्रेजी का उच्चारण कैसे करा जाता हैं। अंग्रेजी अखबार पढ़ें, जो शब्द समझ न आएं, उन्हें नोट करें, शब्दकोष में खोजें, व गुरूजी से पूछें।
५. मजे ले ले कर: मस्ती करते हुए पढ़ें। अगर पुस्तक से पढ़ने से ऊब गए हैं, तो अंग्रेजी फिल्म देख लीजिये। २-४ दिन की छुट्टी ले लीजिये अगर आप दिमाग में थकावट महसूस कर रहे हैं। अंग्रेजी जोक्स की किताब पढ़ें। जो पढ़ें मजे से। कॉमिक्स पढ़ें। चाचा चौधरी, बिल्लू, पिंकी सब अंग्रेजी में भी आती है।
६. जहाँ सोच वहीँ अंग्रेजी: अभी जब आप अंग्रेजी में बोलते हैं, पहले हिंदी में सोचते हैं। इसका विपरीत करने की कोशिश करें। अंग्रेजी में सोचें, अंगेरजी में बोलें। इससे आप जल्द ही अंग्रेजी मार्ताण्ड बन जाएंगे।
७. हवा में हो अंग्रेजी: आपके आस पास की हवा में भी अंग्रेजी होनी चाहिए।अप्ने कमरे में अंग्रेजी के पोस्टर, अंग्रेजी के मुहावरे के पोस्टर आदि लगाएं। इससे माहौल बनेगा। अंग्रेजी गाने सुनिए। अंग्रेजी की लिखाई वाली टी-शर्ट पहनिए। जब हवा में अंग्रेजी होगी, कब तक बचेंगे आप?
८. मन की बात: सिर्फ मन ही मन न पढ़ें। बोल बोल के पढ़ें। इससे आपका उच्चारण अच्छा होने लगेगा। जब भी पढ़ें, बोल बोल कर पढ़ें।
९. अक्स से अच्छा कौन है: आप शीशे के सामने खड़े होकर अभ्यास करें। आप अपने खुद के ही टीचर हो जायेंगे। अपनी गलतियां खुद ही सही करेंगे। एक जूनून सा छा जाए आपके ऊपर। अंग्रेजी बोलना ऐसा भी क्या कठिन है।
१०. इंटरनेट का उपयोग करें: angreziclasses पे आएं। गूगल पे खोजें। हिंदी-अंग्रेजी शब्दकोष का उपयोग करीं। बस जूनून जारी रखें।
No comments:
Post a Comment